28 Mar 2024, 20:43:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरीं, CM कमलनाथ भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2019 12:54PM | Updated Date: Aug 14 2019 12:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। समूचे देश की भांति मध्यप्रदेश में भी कल देश का 73वां स्वतंत्रता दिवस कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे पारंपरिक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री कमलनाथ स्थानीय मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा कारगिल युद्ध में शहीद हुए प्रदेश के सैनिकों के परिजनों को आमंत्रित किया जायेगा। इसके पूर्व मुख्यमंत्री शौर्य स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में पुलिस, एस.ए.एफ., सी.आई.एस.एफ., जेल गार्डस, होमगार्ड्स, स्कॉउट एण्ड गाईड्स एवं शौर्य दल की संयुक्त परेड होगी।
 
मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर विद्युत साज-सज्जा की गई है। राजधानी के शासकीय कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में समारोह सुबह 8 बजे अथवा उसके पूर्व होगा। जिला स्तर पर विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष, मंत्री और कलेक्टर ध्वजारोहण करेंगे। प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। जनपद मुख्यालय पर जनपद अध्यक्ष और नगरपालिका, नगर परिषदों में अध्यक्षों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जायेगा।
 
पंचायत मुख्यालयों पर सरपंच राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। स्वतंत्रता दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिये पौधारोपण कार्यक्रम भी होंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए समूचे राज्य में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राजधानी भोपाल समेत सभी बड़े शहरों में प्रवेश द्वारों पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वही असामाजिक तत्वों पर भी नजर रखी जा रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »