29 Mar 2024, 12:17:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

वरुण की हत्या का मामला फास्ट ट्रेक अदालत में चलाने के निर्देश : कमलनाथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 10:46AM | Updated Date: Jul 17 2019 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजधानी भोपाल में रविवार से गायब तीन साल के बच्चे वरुण की हत्या के मामले को फास्ट ट्रेक अदालत में चलाने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि मासूम बालक वरुण की हत्या के आरोपी पकडे गये। शीघ्र चार्जशीट पेश कर इस मामले को फास्ट ट्रेक न्यायालय में चलाने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, इसके लिये सरकार हर संभव प्रयास करेगी। परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
 
स्थानीय कोलार निवासी बच्चे वरुण की उसके ही पड़ोस में रहने वाली महिला सुनीता सोलंकी ने कीटनाशक दवा देकर हत्या कर दी थी। महिला ने बच्चे को कीटनाशक दवा देकर अपने घर में एक टंकी में बंद कर दिया। बच्चे की मौत होने के बाद महिला ने उसके शव को जलाने की भी कोशिश की। महिला को बच्चे के पिता पर अपने घर में चोरी किए जाने का शक था। महिला और उसके बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »