29 Mar 2024, 16:37:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

पूर्ववर्ती सरकार के स्थानांतरण आदेश शिवराज को भेजेगी कांग्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 16 2019 2:09PM | Updated Date: Jul 16 2019 2:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के प्रतिनिधि आज पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समय में हुए डॉग हैंडलर्स के स्थानांतरणों के आदेश की प्रति उन्हें भेजेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री कमलनाथ के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि कांग्रेस आज शिवराज सरकार के समय हुए डॉग हेंडलर के ट्रांसफर के आदेश उनके घर भेजेगी।
 
आदेश भेजकर उन्हें याद दिला जाएगा कि उनकी सरकार में भी इस तरह के आदेश होते थे। ये एक सामान्य प्रक्रिया है। सलूजा ने आरोप लगाया कि 13 वर्ष तक मुख्यमंत्री पद पर रहे चौहान जनता को भ्रमित व गुमराह करने के लिये बचकाना बयान दे रहे है। मुद्दों व विचारों का अभाव होने से कुत्तों के नाम पर राजनीति कर रहे है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »