20 Apr 2024, 15:15:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

छह महीने की सरकार के पास आदेशों पर यू टर्न लेने की अपार उपलब्धि : भार्गव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2019 12:49PM | Updated Date: Jun 18 2019 12:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने प्रदेश सरकार के छह महीने पूरे होने पर सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इन छह महीनों में सरकार के पास मनमाने आदेश जारी करने और उन पर यू टर्न लेने की अपार उपलब्धियां हैं। भार्गव ने अपने ट्वीट में कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने 165 दिनों में 450 से अधिक आईएएस, आईपीएस और छोटे-मोटे अधिकारी के लगभग 15 हजार ट्रांसफर करने की उपलब्धि हासिल की है। ये उपलब्धि देश की किसी भी राज्य सरकार ने आज तक हासिल नहीं की है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठी उपलब्धियों पर अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि उसके पास पहले मनमाने आदेश जारी करना और फिर उन आदेशों पर यू टर्न लेने की भी अपार उपलब्धि है। नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार का हाल उस इंसान के जैसा है, जिसके शरीर मे उधार के हार्ट, किडनी और लिवर लगे हैं।
 
जिसके दीर्घजीवी होने की गारंटी कोई डॉक्टर या ज्योतिषी नहीं दे सकता। राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ को पदभार ग्रहण किए कल छह महीने पूरे हुए हैं। इस अवसर पर कल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सरकार की ओर से विभिन्न मंत्रियों और कांग्रेस संगठन से जुड़े लोगों ने इस अवधि में किए गए कार्यों का ब्यौरा पेश किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »