28 Mar 2024, 23:32:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

साल 2018 के चुनाव में स्वर्गीय दवे की कमी बहुत खली : शिवराज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 4:27PM | Updated Date: May 19 2019 4:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे की दूसरी पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण करते हुए कहा कि साल 2018 के चुनाव में उनकी कमी बहुत खली। कल देर शाम स्वर्गीय दवे की पुण्यतिथि के अवसर पर यहां आयोजित भजन संध्या को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि  साल 2003, 2008 और 2013 के विधानसभा चुनाव में स्वर्गीय दवे का अमूल्य योगदान था।
 
साल 2018 के चुनाव में प्रदेश में उनकी कमी बहुत खली। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दवे बेहद स्वाभिमानी थे। उनमें अहंकार बिल्कल नहीं था। वे लक्ष्य को पूरा करने के लिए काम करते थे। स्वर्गीय दवे को चुनाव प्रबंधन विशेषज्ञ माना जाता था। कल उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित भजन संध्या में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं समेत सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े बहुत से लोगों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »