भोपाल। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'विकास का विजन' और 'दिग्विजय सिंह' दोनों विरोधाभासी बातें हैं। चौहान ने ट्वीट किया कि सिंह ने भोपाल के 'विकास का विजÞन' जनता के सामने पेश किया है। 'विकास का विजÞन' और दिग्विजय सिंह, यह दोनों विरोधाभासी बातें हैं। 10 साल तक वे मुख्यमंत्री रहे, तब उनके विकास का विजÞन कहाँ था।
भोपाल का विकास करना होता तो तब ही कर लेते। उन्होंने आगे कहा कि सिंह के विकास का असली विजÞन गड्ढों वाली सड़कें, बिना बिजली का अंधेरा प्रदेश, सूखे खेत, बेरोजÞगार नौजवान, बदहाल किसान और चौपट कानून व्यवस्था हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सिंह प्रदेश के लिए 10 साल तक तबाही का पर्याय बने रहे और अब विजÞन की बात कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी सिंह ने कल भोपाल के लिए अपना 'विकास का विजन' प्रस्तुत किया है। उनका मुकाबला भाजपा की साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हो रहा है।