28 Mar 2024, 23:51:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

साध्वी प्रज्ञा ने अब दिग्विजय सिंह को बताया 'कालनेमि'

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 20 2019 4:02PM | Updated Date: Apr 20 2019 4:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने हमलावर तेवर अपनाए हुए हैं। वो बार-बार दिग्विजय सिंह पर निशाना साध रही हैं। उन्हें हिंदूविरोधी करार देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। पहले दिग्विजय को महिषासुर बताने वाली साध्वी प्रज्ञा ने उन्हें अब कालनेमि कहा है।
 
साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि, "दिग्विजय सिंह कालनेमि हैं, जो वक्त के हिसाब से अलग-अलग रुप धारण करते हैं, लेकिन उनका असली चेहरा और चरित्र सबके सामने है। वो यहीं नहीं रुकी उन्होंने मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी हमला बोला। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि जो लोग 1984 के सिख विरोधी दंगों के आरोपी हैं वो मुख्यमंत्री बनकर बैठे हैं। उन्होंने अंदेशा जताया कि हो सकता है कि षड्यंत्र के तहत मुझे जेल भेज दिया जाए। जिस तरह से मेरे खिलाफ एनआईए कोर्ट में दोबारा याचिका लगाई गई। वो इसी तरफ इशारा कर रही है।"
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »