29 Mar 2024, 00:59:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऐसे पाएं आंखों के नीचे काले दागों से छुटकारा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 6 2018 11:58AM | Updated Date: Feb 9 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खूबसूरत आंखें किसे पसंद नहीं। हर कोई चाहता है उसकी आंखें आकर्षक और सुंदर हों। आंखों के नीचे पड़े काले दाग उनकी सुंदरता में गृहन लगा देते हैं, जिन्हें हम लोग डार्क सर्कल्स भी कहते है। यह समस्या किसी एक की नहीं, बल्कि इससे बहुत सी लड़कियों को गुजरना पड़ता है।
मेकअप के जरिए कुछ समय तो डार्क सर्कल्स को छिपाया जा सकता है, लेकिन हमेशा के लिए इन्हें हटाना मुश्किल है। डार्क सर्कल्स होने के कई कारण है जैसे तनाव, ज्यादा समय तक कम्प्यूटर पर काम करना, बदलता लाइफ स्टाइल आदि। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि अच्छी डाइट ली जाए और तनाव आदि से दूर रहा जाए। इसके अलावा आप कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी डार्क सर्कल्स से छुटकारा पा सकती हैं।
 
नारियल तेल 
नारियल तेल अच्छा माइश्चराइजर है। रोज रात को सोने से पहले आंखों के पास नारियल तेल लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। फिर सुबह उठते ही इसे पानी से धो दें।

मैथी
मैथी स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस रखती है। 2 चम्मच मैथी के दानों को पानी में डालकर 3-4 घंटे भिगो दें। फिर इसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर डार्क सर्कल्स पर लगाएं।
 
बादाम तेल
यह तेल आंखों के आस-पास वाली नाजुक स्किन के लिए बेहतर माना जाता है। रात को सोने से पहले आंखों पर बादाम तेल लगाकर मसाज करें। इससे डार्क सर्कल्स दूर होंगे।
 
आलू
आलू की पतली स्लाइस काटकर आंखों पर 10-15 मिनट रखें तो डार्क सर्कल्स दूर हो जाते हंै। इस प्रक्रिया को हफ्ते में दो बार दोहराएं।
 
पुदीना
पुदीने को पीसकर पेस्ट बना लें। फिर इसमें नींबू का रस डाकर आंखों के नीचे लगाएं और 10-15 मिनट बाद धो लें।
 
चाय पत्ती का पानी
चाय पत्ती को उबाल लें और ठंडा करके आंखों के नीचे और आस-पास लगाएं। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे दूर होते है। इस प्रक्रिया को रोज आजमाएं।
 
शहद 
शहद में मॉइश्चराइजेशन गुण होता है, जो अच्छे स्किन टोनर और क्लींजर भी है। रोज आंखों के नीचे शहद लगाने से काले घेरे धीरे-धीरे हल्के पड़ने लगेंगे।
 
टी बैग
टी बैग्स में मौजूद तत्व आंखों के आस-पास की सूजन और काली त्वचा खत्म कर देता है। इसलिए टी बैग को आंखों पर कुछ देर के लिए रखें।
 
केले का छिलका
केले के छिलके को डार्क सर्कल्स वाली जगह पर कुछ देर रखें। ऐसा रोज करें, इससे काले घेरे गायब हो जाएंगे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »