28 Mar 2024, 14:50:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

मानसून में ऐसे रखें स्किन का ख्याल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2019 2:25AM | Updated Date: Jul 2 2019 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश के कईं हिस्सों में मानसून की शुरूआत हो चुकी है, लेकिन क्या आपने मानसून में स्किन का ख्याल रखने की तैयारी की है। आजकल पॉल्यूशन इतना बढ़ गया है कि ये मानसून में ज्यादा प्रॉब्लम पैदा करता है। बारिश जितना हमें गरमी से राहत दिलाती है उतना ही स्किन के लिए बीमारियां पैदा करती है। इसीलिए आज हम आपको मानसून की शुरूआत में ही बताएंगे कि स्किन का ख्याल कैसे रखें।
 
क्लीनिंग का रखें ख्याल - बारिश के मौसम में गंदगी के कारण ज्यादातर बीमारियां फैलती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बरसात में भी सफाई का ख्याल रखें। बारिश में आप अपने हाथ, फेस और पैरों को टाइम से क्लीन करते रहें। फेस के लिए कोशिश करें कि दिन में दो बार स्किन के हिसाब से फेस वौश से फेस क्लीन करें। इसके लिए आप चाहें तो वाटरप्रूफ क्लींजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
स्किन टोनिंग - बारिश के मौसम में आसपास नमी ज्यादा रहती है। ऐसे में स्क‍िन पोर्स भी ब्लौक हो जाते हैं। जिसके कारण अक्सर पिंपल हो जाते हैं। आप चाहें तो कोई अच्छा एंटी-बैक्टीरियल टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। और अगर आप टोनर मार्केट का इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं तो रोज वौटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
ड्राई रहना - मानसून में गीला होना आम बात है, लेकिन भीगे रहने से कई बार इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। मानसून में कोशि‍श कीजिए कि आपकी स्किन ज्यादा देर तक गीली न रहे। वरना फंगल इंफेक्शन हो सकता है।
 
मानसून की धूप हो सकती है स्किन के लिए नुकसानदायक - बारिश के बाद जब धूप होती है तो बहुत ही कड़क होती है और अगर धूप में निकलना हो तो बिना सनस्क्रीन लगाए नहीं निकलें। सनस्क्रीन से स्किन अल्ट्रा वायलेट किरणों से बची रहती है।
 
स्किन को मौइश्चराइज - लोगों का कहना है कि मानसून में मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करने से स्किन चिपचिपी हो जाती है, लेकिन मानसून में ही स्किन को पोषण की जरूरत होती ही है। बारिश में बार-बार पानी से भीगने से स्किन ड्राई हो जाती है। जिससे इचिंग और रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में मॉइश्चराइजर लगाना छोड़े नहीं। आप चाहें तो ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना स्किन के लिए अच्छा होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »