29 Mar 2024, 05:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

ऑवरग्लास बॉडी शेप की महिलाएं कैसे दिखें हॉट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2019 2:55AM | Updated Date: Jun 30 2019 2:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महिलाओं की ऑवरग्लास बॉडी शेप लोगों को आकर्षक लगती है। इस प्रकार की बॉडी शेप वाली महिलाएं ऐसी बॉडी पाने के कारण बहुत लकी होती है। इस फिगर में सुडौल हिप्स और ब्रेस्ट होता है और इस फिगर में कमर छोटी होती है। इसी फिगर की पहचान छोटी कमर और सुडौल हिप्स व बस्ट है। महिलाओं का फिगर का साइज 36-24-36 परफेक्ट माना गया है।  आज के समय में ज्यादातर महिलाएं ऐसे बॉडी पाने के लिए जिम का सहारा ले रही है। ऑवरग्लास बॉडी शेप बॉडी वाली महिलाएं हर लुक्स में अच्छी लगती है। उनके पहनावे की बात की जाएं तो उन पर कोई भी ड्रेस हो परफेक्ट लगती है।
 
लेकिन खास कपडों की बात की जाएं तो ऑवरग्लास बॉडी शेप वाली महिलाएं जींस और साडी में ज्यादा हॉट लगती है। ऑवरग्लास बॉडी शेप वाली महिलाओं को साड़ी लुक ज्यादा अच्छा रहेगा। क्योंकि आपके फिगर में साडी खूबसूरती को बढ़ा देगी। ऑवरग्लास बॉडी शेप वाली महिलाएं ऐसी ड्रेस का चयन करें जो आपके कर्वी फिगर में फिट हो। जैसे बेल्ट वाले टॉप के ऊपर जैकेट कमर की खूबसूरती को बढ़ा देगी। जैकेट की जगह आप कोट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ऑवरग्लास शेप बॉडी शेप वाली महिलाओं पर वी नेक और व्रैप स्टाइल भी सूट करेगा। ऑवरग्लास बॉडी शेप वाली महिलाओं के लिए फिश स्टाइल की स्कर्ट भी अच्छा ऑप्शन है। स्ट्रेप्लेस और ऑफ शोल्डर भी जंचेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »