25 Apr 2024, 03:35:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

पपीते का फेसपैक बनाएगा आपके चेहरे को सुंदर और बेदाग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 23 2019 3:52PM | Updated Date: Jun 23 2019 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

त्वचा पर बने दाग-धब्बे उसकी सुंदरता को घटाते है व चहरे के निखार को कम करते हैं। अगर आपको अपने चेहरे से दाग धब्बे हटाने हैं तो घरेलु उपायों को अपनाने की आवश्यकताहै। आज हम आपको कुछ नायब घरेलू तरीका बताने जा रहे है जिनकी मदद से आप बेदाग़ स्कीन पा सकते है। तो आइये जानते है इन तरीकों के बारे में जिनका प्रभाव मिनटों में दिखने लगता हैं।
 
पपीते का फेसपैक
पके हुए पपीते में विटामिन सी, ई व ए भरपूर मात्रा में होता है। स्कीन को तरोताजा व जवान बनाए रखने में पपाया फेस पैक बहुत ज्यादा मददगार है। इसके इलावा ये स्कीन को सॉफ्ट बनाता है व इंफेक्शन से भी बचाता है। या पके हुए पपीते को पीस कर इसमें थोड़ा शहद मिलाये व पेस्ट बना कर चेहरे पर लगाए। बीस मिनट के बाद पेस्ट सूखने पर पानी से चेहरे को धो ले।
 
गुलाब व चंदन पैक
गुलाब व चंदन पैक बनाने के लिए एक बड़े चम्मच चंदन पाउडर में चुटकीभर हल्दी पाउडर व लगभग डेढ़ बड़े चम्मच गुलाबजल मिलाएं। फेस पैक को लगाने से पहले रूई का फाहा गुलाबजल में डुबोकर उसे निचोड़ लें व फिर उससे अपना चेहरा साफ करें। अब तैयार फेस पैक को चेहरे पर फेस पैक ब्रश की मदद से लगाएं व 15 मिनट बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा सप्ताह में 3 बार करें। बदरंग स्कीन खिल उठेगी।
 
स्ट्रॉबेरी फेशियल
स्ट्रॉबेरी अधिकांश लड़कियों का मनपसंद फल है। लेकिन शायद वे नहीं जानती की उनके इसी Favourite फल से फेशिअल ग्लो भी पाया जा सकता है। इसमें उपस्थित Anti Oxidents, Vitamin C व अन्य प्राकृतिक सेलिकिल एसिड स्कीन को स्मूथ रखने का कार्य करते है। इसके लिए स्ट्रॉबेरी को क्रश करके अपने चेहरे पर लगाएं व उससे मसाज करें।थोड़ी देर पश्चात् चेहरा धो लें। आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »