19 Apr 2024, 12:29:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

करेले के यह फेस पैक निखारेंगे आपकी खूबसूरती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2019 12:44PM | Updated Date: Jun 22 2019 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

प्राकृतिक रूप से खूबसूरत दिखना हर स्त्री का ख्वाब होता है और अपनी इस इच्छा को पूरा करने के लिए महिला काफी पैसा भी खर्च करती है। लेकिन अगर आप बिना पैसों के खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो इसमें करेला आपकी मदद कर सकता है। जी हां, एक बेहद कड़वी माने जाने वाली यह सब्जी सौंदर्य के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। तो चलिए जानते हैं करेले की मदद से बनने वाले फेस पैक्स के बारे में-
 
करेले में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप बतौर फेसपैक इसे कई तरह से इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप करेले व नीम के पत्तों को पीसकर उसमें हल्दी मिलाएं और उसे चेहरे पर लगाएं। करीबन दस से पंद्रह मिनट बाद स्किन धो दें। इससे आपको एकदम क्लीन और खूबसूरत स्किन मिलेगी।
 
वहीं अगर आप स्किन को क्लीन व सुंदर बनाने के साथ-साथ ठंडक भी पहुंचाना चाहती हैं तो इसे खीरे के साथ इस्तेमाल करना अच्छा रहेगा। बस आप करेला और खीरा लेकर उसे पीस लें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। करीबन बीस मिनट बाद चेहरे को साफ पानी से धोएं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »