29 Mar 2024, 15:17:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

चेहरे को चमकदार बनाने के लिए अपनाएं अंडे का फेस पैक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:50AM | Updated Date: Jun 5 2019 7:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कल के समय में हर लड़की खुद को दूसरी लड़की से सुन्दर बनाना चाहती है। जिसके लिए वे क्या कुछ नहीं करती महंगे-महंगे पार्लर जाती है तरह-तरह के कॉस्मेटिक यूज करती है और न जाने क्या-क्या। लेकिन इतने पैसे खर्च करने की बावजूद भी उनकी समस्या जस की तस रहती है। प्राकृतिक तत्वों से बने फेस मास्क त्वचा को स्वस्थ बनाने और निखारने में अधिक लाभकारी होते हैं। अंडे से बने फैस मास्क उनमें से एक हैं। अंडा त्वचा को निखारने और चमकदार बनाने के साथ-साथ ही स्किन प्रोब्लम्स को कम करने में भी मदद करता है। अंडा जिस प्रकार स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है, उसी तरह इसका इस्तेमाल रूप निखारने में भी किया जाता है। अंडे के प्रयोग से आपकी त्वचा कोमल-मुलायम और निखर जाती है। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक्स जिसमें अंडा मिलाया जाता हो।

अण्डे और शहद का फेसपैक- एक अंडा फेटें और उसमें शहद की कुछ बूँदें मिलाएं। इसे जिस स्थान पर कालिमा हैं वहां लगायें अब एस फेस पैक को 15 से 20 मिनट के लिए त्वचा पर लगायें फिर ठन्डे पानी से धो लें। इसे नियमित तौर में इस्तेमाल करने से बहुत लाभ होता हैं और आपकी त्वचा को चमकदार बनाता हैं।
 
अंडे और दही का फेसपैक- यह फेस पैक त्वचा की ऊपरी सतह यानी एपिडर्मिस को साफ़ रखता हैं और निखारता हैं। एक अंडे को फेटें और उसमें दही मिला के मिश्रण बना लें। उसमें थोडा दही और शहद मिलाएं। इस घरेलु फेस पैक को अपने गले और चेहरे पर इस्तेमाल करें। फिर 15-20 मिनट के बाद ठन्डे पानी से धो लें। 
 
अंडे और खीरा का फेसपैक- यह फेस पैक चेहरे पर निखार लाता हैं और उसे चमकदार बनाता हैं। एक कटोरी में अंडे का सफ़ेद भाग और खीरे को एक कटोरी में मिलाएं। अब इस फेस पैक को अच्छे से मिलाएं और फिर अपने चेहरे और गले में लगायें 15 से 20 मिनट के लिए, फिर ठन्डे पानी से धो लें। 
 
मुल्तानी मिटटी ओर अंडे का फेसपैक- मुल्तानी मिटटी और अंडा दोनों ही त्वचा का सर्वश्रेष्ठ उपचार हैं जो एक खूबसूरत त्वचा प्रदान करते हैं। इस पैक को बनाने के लिए आपको चाहिए अंडे का सफ़ेद भाग तथा एक चम्मच मुल्तानी मिटटी पाउडर। इन दोनों का पेस्ट बनाएं। इसका पेस्ट तब तक बनाते रहे, जब तक ये मिश्रण महीन ना हो जाए। अब इसे चेहरे पर लगाएं तथा 15 से 20 मिनट तक प्रतीक्षा करें। इसके बाद चेहरे को धो लें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »