23 Apr 2024, 22:23:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बाल स्ट्रेट के लिए न जाए ब्यूटी पार्लर, अपनाए ये टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 4 2019 8:43AM | Updated Date: Jun 4 2019 8:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लड़कियों को अपने बाल स्ट्रेट करने के लिए ब्यूटी पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। कोकोनट मिल्‍क से भी बाल स्ट्रेट किए जा सकते हैं। इससे बाल मजबूत, लंबे और घने हो जाते हैं। यह बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें मजबूत करता हैं। यह उलझे बालों के आसानी से सुलझा देता है। आपके बाल घुंघराले हैं, तो इन्हें सीधा करने के लिए आप नींबू और नारियल का दूध लगा सकते है। इसे लगाने से बालों में रूसी दूर होती है और शाइन आती है, क्योंकि इसमें आयरन और मैगनींज होते हैं।  
 
नींबू का रस-कोकोनट मिल्‍क
अपने बालों के स्ट्रेट करने चाहते हैं, तो एक कटोरी में नींबू का रस और कोकोनट मिल्‍क लेकर अच्छे से मिक्स करने पैक बना लें। इस पैक को आप अपने बालों पर लगाकर सूखने दें। जब बाल सूख जाएं तो इन्हें गुनगुने गर्म पानी से धो लें।
 
नारियल का कंडीशनर लगाएं 
सबसे पहले एक नारियल लेकर उसे घिस कर या फिर ब्लेंड करके इसका दूध निकाल लें। अब इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला कर पूरी रात फ्रिज में रख दें। सुबह उठ कर इस मिश्रण को फ्रिज में से निकाल लें। निकालने पर इसकी एक क्रीमी परत बन गई होगी। आप इस परत को अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं। लगाने के बाद में एक गर्म तौलिया लेकर उसे सिर पर एक घंटे के लिए लपेट कर छोड़ दें। एक घंटे के बाद में इसे पानी से साफ कर लें और चौड़े दांतों वाली कंघी से बाल बनाएं। बालों को स्ट्रेट करने के लिए इस विधि का प्रयोग हफ्ते में कम से कम तीन बार करें।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »