18 Apr 2024, 08:11:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

बालों को कंघी करने का भी होता है अपना एक तरीका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2019 12:46AM | Updated Date: Jun 1 2019 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बालों को सुलझाने के लिए कंघी तो आप हर दिन करती ही होंगी, लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि बालों में कंघी करने का भी अपना एक तरीका होता है और अगर उसी के अनुरूप बालों में कंघी की जाए तो इससे बालों को काफी फायदा होता है। 
तो चलिए जानते हैं इसके बारे में-
 
एक दिन में तीन बार कंघी करना बालों के लिए काफी अच्छा होता है। इससे बालों में नई जान आती है और ग्रोथ में मदद मिलती है। बालों को सही तरह से कंघी करना बेहद आवश्यक है, इससे दोमुंहे बालों की समस्‍या कम होती है। जैसा कि पहले भी कहा है कि बालों को कंघी करने का एक तरीका होता है। अगर आप बहुत अधिक रूखे बालों में कंघी करते हैं तो इससे बाल अधिक टूटते हैं। इस स्थिति में पहले बालों में सीरम लगाएं। इसके अतिरिक्त अगर बाल उलझे हैं तो बालों में सीधे कंघी लगाने के स्थान पर उन्हें हाथों की मदद से सुलझाएं।
 
कुछ महिलाएं काम के चलते इतनी बिजी होती है कि उन्हें रात में ही बाल धोने का समय मिलता है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो बाल धोने के बाद पहले उन्हें सुखाएं और फिर इसके बाद बालों को सुलझा कर अच्‍छी तरह कोई स्‍कार्फ लपेट कर सोएं, वरना बालों के डैमेज होने का खतरा बना रहता है। कई लोग ऐसे होते हैं जो कंघी करने के बाद बालों को बहुत ही टाइट बांध देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। बालों को बहुत टाइट बांध देने से बालों के बीच में से टूट जाने का खतरा बना रहता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »