19 Apr 2024, 14:32:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चीन ओपन : हार के साथ बाहर हुए मनु-सुमित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 6 2018 5:49PM | Updated Date: Nov 6 2018 5:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फुझोउ। मनु अत्री और बी. सुमित रेड्डी की जोड़ी को यहां जारी चीन ओपन में मंगलवार को निराशा हाथ लगी। पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में ही मनु और सुमित की जोड़ी को हार मिली। हालांकि, उन्होंने इस मैच के दूसरे गेम में काफी संघर्ष किया लेकिन सफलता हासिल नहीं कर पाई। 
 
मनु और सुमित की वर्ल्ड नम्बर-26 जोड़ी को पहले दौर में डेनमार्क की वर्ल्ड नम्बर-5 जोड़ी किम एस्त्रुप और आंद्रेस साकरूप ने 46 मिनट तक चले मैच में 21-16, 27-25 से मात दी। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के रूप में भारतीय चुनौती बरकरार है। बुधवार को वे पहले दौर का मैच खेलेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »