19 Apr 2024, 20:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राष्ट्रमंडल खेल: भारत की चुनौती की अगुवाई के लिए तैयार पी.वी. सिंधु

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 11:10AM | Updated Date: Apr 4 2018 11:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आॅस्ट्रेलिया। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चार अप्रैल से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों के 21वें संस्करण के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल की ध्वजवाहक बनकर नजर आने वालीं रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता पी.वी. सिंधु बैडमिंटन प्रतियोगिता में कड़ी चुनौती के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। भारत में भले ही बैडमिंटन की लोकप्रियता क्रिकेट से कम हो, लेकिन देश के 1.3 अरब लोग इस खेल को देखते हैं और सिंधु का समर्थन करते हैं। यही कारण है कि सिंधु पर लगातार पदक जीतने का दबाव रहता है और वह हर बड़े प्लेटफार्म पर देश के लिए सम्मान हासिल करने का प्रयास करती हैं तथा काफी हद तक इसमें सफल भी रहती हैं। 
 
हाल ही के वर्षों में सिंधु पहली ऐसी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनी हैं, जिन्होंने तीन विश्व चैम्पियनशिप पदक अपने नाम किए हैं। वह पहली भारतीय हैं, जो विश्व चैम्पियनशिप और ओलम्पिक खेलों के फाइनल तक पहुंची हैं। इसके अलावा, वह ओलम्पिक में पदक जीतने वाली सबसे युवा भारतीय खिलाड़ी हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छे प्रदर्शन के दबाव के बारे में सिंधु ने कहा, दबाव और जिम्मेदारी हमेशा रहती हैं, लेकिन आपको केवल अपना मैच खेलना होता है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। 
 
मैं जानती हूं कि लोगों की आपसे बहुत आशाएं होती हैं, लेकिन इन आशाओं को बनाए रखना उतना भी मुश्किल नहीं होता। साल 2014 में ग्लास्गो में आयोजित हुए राष्ट्रमंडल खेलों में सिंधु सेमीफाइनल तक का सफर ही तय कर पाई थीं। उन्हें  कनाडा की मिशेल ली ने मात दी थी। ली ने बीते दिनों कहा था कि वह खिताब की दावेदार नहीं हैं, क्योंकि इस साल महिला एकल में भारत की चुनौती काफी दमदार है। ऐसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के बारे में सिंधु ने कहा, वे अच्छी खिलाड़ी हैं। उनके खिलाफ खेलना आसान नहीं होता, लेकिन आपको रणनीति अपनानी होती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »