26 Apr 2024, 01:23:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सूची से पिता का नाम हटाने पर भड़कीं साइना नेहवाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 3 2018 2:12PM | Updated Date: Apr 3 2018 2:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार शटलर सायना नेहवाल ने बुधवार से शुरू होने जा रहे गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय अधिकारियों की सूची से अपने पिता हरवीर सिंह का नाम हटाए जाने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है। आॅस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में बुधवार से 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने गई बैडमिंटन खिलाड़ी साइना के पिता का नाम बतौर अधिकारी प्रस्तावित किया था। वहीं पीवी सिंधू की माता का नाम भी बाद में अधिकारियों की सूची से हटा दिया गया था। लेकिन केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बाद में इन्हें भारतीय दल के साथ अपने खर्चे पर यात्रा करने की अनुमति दे दी थी।
 
साइना ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि गोल्ड कोस्ट पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनके पिता का नाम आधिकारिक सूची से हटा दिया गया है जिसके कारण अब उनके पिता उनका कोई भी मैच नहीं देख पाएंगे। ओलंपिक पदक विजेता ने ट्विटर पर कई ट्वीट्स करते हुए अपना गुस्सा भी जाहिर किया है। 
 
बैडमिंटन खिलाड़ी ने लिखा - मैं इस बात से हैरान हूं कि जब हम भारत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुए थे तब मेरे पिता के नाम की टीम अधिकारी के तौर पर पुष्टि हुई थी और हमने इसके लिए पूरा खर्च भी खुद से वहन किया था लेकिन जब हम खेल गांव पहुंचे तो मेरे पिता का नाम टीम अधिकारी की सूची से काट दिया गया था। वह तो अब मेरे साथ रह भी नहीं सकते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »