19 Apr 2024, 12:38:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओर्लेंस ओपन : सेमीफाइनल में हारे समीर वर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 6:37PM | Updated Date: Apr 1 2018 6:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओर्लेंस (फ्रांस)। शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत के समीर वर्मा की सेमीफाइनल में तीन गेमों के कड़े संघर्ष में हार के साथ ओर्लेंस ओपन विश्व सुपर 100 बैडमिंटन्‍ टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त हो गई। स्विस ओपन विजेता और शीर्ष वरीय समीर को चौथी सीड हॉलैंड के मार्क कालजो ने 57 मिनट में 18-21 21-13 21-12 से हराया और फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
 
समीर ने फरवरी के आखिर में स्विस ओपन का खिताब जीता था। इससे पहले पिछले महीने आॅस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले पांचवी वरीय परुपल्ली कश्यप को क्वार्टर फाइनल  में  तीसरी वरीय खिलाड़ी डेनमार्क के रासमुस गेमके ने 48 मिनट में 21-18 21-14  से पराजित किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »