20 Apr 2024, 19:40:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिटन चैंपियनशिप : इतिहास बनाने से चूकीं पीवी सिंधू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2018 3:51PM | Updated Date: Mar 18 2018 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। ओलम्पिक रजत पदक विजेता भारत की पीवी सिंधू का आॅल इंग्लैंड बैडमिटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का सपना जापान की अकाने यामागूची के हाथों कड़े संघर्ष के बाद 21-19 19-21 18-21 की हार के साथ न सिर्फ टूट गया बल्कि वह इतिहास बनाने से भी चूक गई।
 
विश्व रैंकिंग में तीसरे नंबर की भारतीय खिलाड़ी का दूसरी सीड यामागूची के खिलाफ 6-3 का कॅरियर रिकॉर्ड था और उनके पास मैच जीतने के पूरे मौके थे लेकिन उन्होंने एक घंटे 20 मिनट तक चले मैराथन संघर्ष के बावजूद तमाम अहम मौके गंवाये। सिंधू का इस हार से आॅल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचने वाली पांचवीं भारतीय खिलाड़ी बनने का सपना टूट गया।
 
प्रकाश नाथ 1947, प्रकाश पादुकोण 1980 और 1981, मौजूदा राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद 2001 और सायना नेहवाल 2015 में आल इंग्लैंड के फाइनल में पहुंचे थे। इनमें से पादुकोण और गोपीचंद ही खिताब जीत पाए हैं।  यामागूची का फाइनल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैंपियन ताइपे की तेई जू यिंग से मुकाबला होगा जिन्होंने आठवीं सीड चीन की चेन यूफेई को एकघंटे चार मिनट में 21-15 20-22 21-13 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »