18 Apr 2024, 23:06:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन चैंपियनशिप : सायना नेहवाल के सामने नंबर-1 चुनौती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2018 1:39PM | Updated Date: Mar 14 2018 1:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्मिंघम। पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी सायना नेहवाल को बुधवार से शुरू हो रही ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही राउंड में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी ताइपे की तेई जू यिंग की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा जबकि ओलंपिक रजत विजेता पीवी सिंधू की शुरूआती राह आसान है।
 
वर्ष 2015 में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली सायना विश्व रैंकिग में इस समय 11वें नंबर पर हैं। सायना को गत चैंपियन जू यिंग की चुनौती से पहले पार पाना होगा। सायना का ताइपे की दिग्गज खिलाड़ी के खिलाफ 5-9 का करियर रिकॉर्ड है।
 
दूसरी तरफ चौथी वरीयता प्राप्त सिंधू के सामने पहले राउंड में थाईलैंड की पोर्नपावी चोकूवांग की चुनौती होगी। सिंधू का 22वीं रैकिंग की थाई खिलाड़ी के खिलाफ 1-0 का करियर रिकॉर्ड है। भारत को 2001 के बाद से अपने पहले आॅल इंग्लैंड खिताब की तलाश है।
 
आखिरी बार यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी मौजूदा कोच पुलेला गोपीचंद थे जिन्होंने 2001 में यह खिताब जीता था। गोपीचंद से पहले महान प्रकाश पादुकोण ने 1980 में आॅल इंग्लैंड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »