18 Apr 2024, 11:56:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मकाऊ ओपन के पहले दौर में हारे जयराम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2019 1:22AM | Updated Date: Oct 31 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकाऊ। भारत के अजय जयराम को मकाऊ ओपन बैडंिमटन टूर्नामेंट के पहले ही दौर में बुधवार को हार का सामना करना पड़ा। जयराम को चीन के सुन फेई जियांग ने 39 मिनट में 21-16,21-16 से पराजित किया। महिला वर्ग में साई उत्तेजिता राव चुक्का को छठी सीड चीन की केई यान यान ने 30 मिनट में 21-19, 21-12 से हरा दिया। पुरूष युगल में वसंत कुमार और अशित सूर्या को पहले ही राउंड में चीनी ताइपे की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।
 
महिला युगल में आठवीं सीड जे मेघना और पूर्विशा राम की जोड़ी को चीनी जोड़ी लिन फान लिंग और झोऊ जिन रू ने 40 मिनट में 21-17, 21-19 से हराया। भारत की अब केवल मिश्रित युगल में चुनौती बची रह गयी है जिसमें गुरूवार को अशित सूर्या और प्रांजल प्रभु की जोड़ी चीनी ताइपे की जोड़ी का मुकाबला करेगी। भारत की इस जोड़ी को पहले राउंड में वाकओवर मिल गया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »