29 Mar 2024, 13:44:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मोमोता और जूयिंग ने जीते डेनमार्क ओपन खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2019 7:35PM | Updated Date: Oct 21 2019 7:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओडेंसे। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जापान के केंतो मोमोता और चौथी सीड ताइपे की ताई जूयिंग  ने रविवार को डेनमार्क ओपन में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के एकल खिताब जीत लिए। टॉप सीड मोमोता ने पांचवीं सीड चीन के चेन लोंग को 44 मिनट में 21-14 21-12 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में पूर्व नंबर एक जूयिंग न तीसरी सीड जापान की नोजोमी ओकुहारा को 40 मिनट में 21-17 21-14 से हराकर जापान को डबल बनाने से रोक दिया। इंडोनेशिया ने मिश्रित युगल और पुरुष युगल के खिताब जीते जबकि कोरिया ने महिला युगल का खिताब जीता।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »