19 Apr 2024, 22:32:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : भारत के लक्ष्य ने जीता डच ओपन का एकल खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 12:53AM | Updated Date: Oct 14 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अल्मेरे। भारत के लक्ष्य सेन ने रविवार को यहां फाइनल मुकाबले में जापान के युसुकी ओनोदेरा को हराते हुए डच ओपन 2019 का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। लक्ष्य ने इस बीडब्ल्यूएफ टूर सुपर 100 इवेंट के फाइनल में ओनोदेरा को 15-21,21-14, 21-15 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे 3 मिनट चला।

दुनिया के 72 रैंक्ड खिलाड़ी लक्ष्य और 160वें रैंक्ड ओनोदेरा के बीच यह अब तक का पहला मुकाबला था। इस जीत के साथ लक्ष्य के टॉप-50 में पहुंचने की उम्मीद है। लक्ष्य ने बीते महीने बेल्जिमय ओपन खिताब जीता था और फिर इसी साल वह पोलिश ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »