28 Mar 2024, 22:34:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : सात्विकसेराज-अश्विनी दूसरे राउंड में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 17 2019 5:56PM | Updated Date: Sep 17 2019 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चांगझू। भारत के सात्विकसेराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने चाइना ओपन- 2019 बैडंिमटन टूर्नामेंट के मिश्रित युगल वर्ग के मंगलवार को खेले गये पहले दौर में जीत दर्ज कर ली। मिश्रित युगल वर्ग के पहले दौर में सात्विकसेराज और अश्विनी की गैर वरीय जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन कर छठी वरीय इंडोनेशिया के प्रवीण जार्डन और मेलाती डाएवा ओक्टावियांती की जोड़ी को 50 मिनट तक चले तीन गेमों के संघर्ष में 22-20, 21-17, 21-17 से पराजित किया। सातवीं रैकिंग वाली इंडोनेशियाई जोड़ी का 27वीं  रैकिंग की भारतीय जोड़ी के साथ यह करियर में पहला मुकाबला था। भारतीय जोड़ी अब दूसरे दौर में जापान के यूकी कानेको और मिसाकी मात्सुतोमो के खिलाफ उतरेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »