29 Mar 2024, 20:40:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जापान ओपन यामागुची और मोमोता ने जीते खिताब, यामागुची बनेंगी नंबर वन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 11:19PM | Updated Date: Jul 28 2019 11:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ने अपने घरेलू टूर्नामेंट जापान ओपन बैडंमिंटन में पुरुष और महिला एकल खिताब जीतकर दोहरी उपलब्धि हासिल की है। चौथी सीड अकाने यामागुची ने महिला और टॉप सीड केंतो मोमोता ने पुरुष खिताब जीते। यामागुची इस खिताब को जीतने के बाद अगले सप्ताह नयी रैंकिंग में विश्व की नंबर एक महिला खिलाड़ी बन जाएंगी। रविवार को खेले गए फाइनल में महिला वर्ग में चौथी सीड अकाने यामागुची ने तीसरी सीड नोजोमी ओकुहारा को 46 मिनट में 21-13 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विश्व रैंकिंग में दूसरे नंबर की यामागुची का तीसरे नंबर की ओकुहारा के खिलाफ अब 8-11 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।

यामागुची को यह खिताब जीतने से 11000 अंक मिले जिससे अब वह नयी रैंकिंग में मौजूदा नंबर एक खिलाड़ी चीनी ताइपे की ताई जूयिंग को पीछे छोड़कर दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बन जाएंगी। पुरुष वर्ग में टॉप सीड जापान के केंतो मोमोता ने छठी सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 45 मिनट में 21-16 21-13 से हराकर खिताब जीता। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मोमोता का सातवीं रैंकिंग के क्रिस्टी के खिलाफ 3-1 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। युगल मुकाबलों में कोरिया ने महिला युगल, चीन ने मिश्रित युगल और इंडोनेशिया ने पुरुष युगल का खिताब जीता।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »