29 Mar 2024, 07:08:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बैडमिंटन : जापान का जापान ओपन में दोहरा खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 28 2019 2:28PM | Updated Date: Jul 28 2019 2:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान ने अपने घरेलू टूर्नामेंट जापान ओपन बैडमिंटन में पुरुष और महिला एकल खिताब जीतकर दोहरी उपलब्धि हासिल की है। रविवार को खेले गए फाइनल में महिला वर्ग में चौथी सीड अकाने यामागुची ने तीसरी सीड नोजोमी ओकुहारा को 46 मिनट में 21-13 21-15 से हराकर खिताब अपने नाम किया। विा रैकिंग में दूसरे नंबर की यामागुची का तीसरे नंबर की ओकुहारा के खिलाफ अब 8-11 का करियर रिकॉर्ड हो गया है। पुरुष वर्ग में टॉप सीड जापान के केंतो मोमोता ने छठी सीड इंडोनेशिया के जोनाथन क्रिस्टी को 45 मिनट में 21-16 21-13 से हराकर खिताब जीता। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मोमोता का सातवीं रैकिंग के क्रिस्टी के खिलाफ 3-1 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »