28 Mar 2024, 23:34:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ज्वाला गुट्टा ने ब्वॉयफ्रेंड को दिया बर्थडे गिफ्ट - शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 17 2019 4:14PM | Updated Date: Jul 17 2019 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। तमिल अभिनेता विष्णु विशाल बुधवार को 35 साल के हो गए है। विष्णु विशाल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया है। वहीं विष्णु विशाल को अपनी गर्लफ्रेंड मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा से भी बर्थडे पर खास तोहफा मिला है। ज्वाला एक खास केक विशाल के लिए लेकर पहुंचीं। ज्वाला ने विशाल के बर्थडे पर खास केक से उन्हें सरप्राइज किया है।
 
केक पर उन्होंने लिखा, हैप्पी बर्थडे बेब। ज्वाला ने कई फोटो भा शेयर किए और विशाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कुछ समय पहले ही विष्णु विशाल ने एक इंटरव्यू में ज्वाला के साथ रिश्ते को कबूल किया था। विशाल ने ज्वाला संग रिश्ते पर कहा था कि हम एक-दूसरे को पसंद करते हैं और इस समय इससे ज्यादा कुछ बोलना सही नहीं है। लगातार सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »