29 Mar 2024, 20:02:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कश्यप कनाडा ओपन के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 8 2019 1:25AM | Updated Date: Jul 8 2019 1:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कैलगरी। छठी सीड भारत के परुपल्ली कश्यप ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए कनाडा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल के खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया है। विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर के भारतीय खिलाड़ी ने शनिवार को सेमीफाइनल में चौथी वरीय चीनी ताइपे के वांग जू वेई को एक घंटे 10 मिनट में 14-21, 21-17, 21-18 से हराया। कश्यप का इस जीत के साथ विश्व में 30वीं रैंकिंग के वेई के खिलाफ 3-0 का रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने इसी वर्ष ताइपे के खिलाड़ी को इंडिया ओपन में भी पराजित किया था। खिताब के लिए कश्यप का चीन के ली शी फेंग से मुकाबला होगा। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »