28 Mar 2024, 21:00:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

सिंधु-सायना और नीरज को ईएसपीएन स्पोर्ट्स अवार्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 7:46PM | Updated Date: Apr 5 2019 7:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु और भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को स्पोर्ट्स चैनल ईएसपीएन की तरफ से वर्ष 2018 के सर्वश्रेष्ठ महिला और पुरूष खिलाड़यिों के अवार्ड से नवाजा गया है जबकि सायना को कमबैक ऑफ द ईयर का अवार्ड दिया गया है। सिंधु  ने चीन में वर्ष के आखिरी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खिताबी जीत हासिल की थी
 
जबकि 2018 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी वह रजत पदक हासिल करने में कामयाब रही थीं। इन कामयाबियों के लिये उन्हें लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया है। वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरूष खिलाड़ी के तौर पर नीरज चोपड़ा को चुना गया है। नीरज ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों और 2018 एशियाई खेलों में 88.06 राष्ट्रीय रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता था।
 
सायना ने कमबैक ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता, उन्होंने 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था। भारतीय निशानेबाजी टीम के कोच जसपाल राणा को कोच ऑफ द ईयर चुना गया है। उनके मार्गदर्शन में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने 16 पदक जीते थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »