29 Mar 2024, 15:13:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मलेशिया ओपन : क्वार्टर फाइनल में हारे किदाम्बी श्रीकांत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 5 2019 4:07PM | Updated Date: Apr 5 2019 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। भारत के किदाम्बी श्रीकांत को यहां मलेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को कड़े संघर्ष में हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत की हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई। चौथी सीड चीन के चेन लोंग ने आठवीं सीड श्रीकांत को 48 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-18, 21-19 से मात दी। लोंग ने इस जीत के साथ ही श्रीकांत के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 6-1 का कर लिया है। वर्ल्‍ड नंबर-7 श्रीकांत ने पहले गेम में अच्छी शुरुआत की और एक समय 16-11 से आगे थे। लेकिन फिर इसके बाद वर्ल्ड नंबर-5 लोंग ने पहले तो 17-17 से स्कोर बराबर किया और फिर 21-18 से पहला गेम अपने नाम कर लिया।
 
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ी एक समय 4-4 से बराबरी पर थे। लेकिन लोंग ने यहां पहले तो 11-7 से बढ़त बनाई और फिर उन्होंने इस बढ़त को 16-8 तक पहुंचा दिया। श्रीकांत ने एक बार फिर मैच में 18-18 से बराबरी हासिल कर ली। यहां से लग रहा था कि श्रीकांत इस दूसरा गेम जीत जाएंगे और मुकाबला तीसरे गेम तक जाएगा। लेकिन लोंग ने श्रीकांत की गलतियों का फायदा उठाते हुए पहले तो 20-19 की बढ़त बनाई और फिर उन्होंने 21-19 से गेम और मैच समाप्त कर दिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »