19 Apr 2024, 05:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस का भ्रष्टाचार के आरोप से इनकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 25 2018 5:04PM | Updated Date: Nov 25 2018 5:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वाहन निर्माता कंपनी के निसान के पूर्व प्रमुख कार्लोस गोन ने खुद पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों से इनकार किया है। जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके ने आज सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी कि कार्लोस गोन ने वित्तीय अनियमितता आदि आरोपों से इनकार किया है। गत सोमवार को कार्लोस और निसान के एक अन्य अधिकारी ग्रेग केली को गिरफ्तार किया गया था जिसके बाद गुरुवार को कंपनी ने दोनों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। 
 
कार्लोस का कोई बयान गिरफ्तारी के बाद पहली बार सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक 64 वर्षीय कार्लोस ने पूछताछ के दौरान कहा कि उनका वित्तीय आंकड़ों की गलतबयानी करने का कोई इरादा नहीं था। कार्लोस और ग्रेग पर आरोप है कि उन दोनों ने आपसी षड्यंत्र करके नियामक को वर्ष 2010 से निसान में अर्जित कार्लोस के वेतन को वास्तविक से कम बताया। निसान को दिवालिया होने से बचाने वाले कार्लोस वर्ष 2001 से कंपनी के अध्यक्ष थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »