मुंबई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने लगातार तीसरे साल ब्रिटेन में आयोजित जगुआर लैंड रोवर एव्रीडे लिजेंड ग्लोबल टेक्निशियन एंड एप्रेंटिस टेक्निशियन आॅफ द ईयर 2018 में तीन पुरस्कार जीते हैं। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने जो तीन पुरस्कालर अपने नाम किए वे हैं -ग्लोबल टेक्निशियन आॅफ द ईयर 2018 ‘ओवरआॅल विनर’ का शीर्ष सम्मान, लैंड रोवर ग्लोबल टेक्निशियन 2018 और ‘टॉप स्को रिंग मार्केट’ के लिए पुरस्कार। इस प्रतियोगिता में 26 देश शामिल थे और जगुआर रोवर के ग्लोईबल रिटेलर नेटवर्क से लगभग 16000 सर्विस तकनीशियनों ने इन प्रतिष्ठित पुरस्कारों के लिए मुकाबला करने हेतु इसमें हिस्सा लिया।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया के कोच्चि रिटेलर मुथूट मोटर्स के सजीश कुमार कलूरपलाट को ग्लोबल टेक्निशियन आॅफ द ईयर 2018 ‘ओवरआॅल विनर’ जबकि जगुआर लैंड रोवर इंडिया के मुंबई रिटेलर नवनीत मोटर्स, मुंबई को लैंंड रोवर ग्लेरबल टेक्निशियन आॅफ द ईयर 2018 घोषित किया गया। इसके अलावा जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने टॉप स्कोरिंग मार्केट के लिए भी पुरस्कार जीता, कंपनी ने लगातार दूसरी बार यह सम्मान हासिल किया है।
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड (जेएलआरआइएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा ग्लोबल जगुआर लैड रोवर प्रतियोगिता में ‘बेस्टन आॅफ द बेस्ट’ के साथ मुकाबला करने के लिए भारतीय परिचालन टीम की क्षमता और फिर उनका शीर्ष स्थान पर आना हमारे लिए गौरव की बात है। हम टीम के समर्पण और गंभीरता का जश्न मनाते हैं जो इतने उच्च सम्मान भारत लेकर आए। उच्चतम मानदंडों के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण भारत में जगुआर लैंड रोवर के प्रयासों की नींव रही है। यह सम्मान जगुआर लैंड रोवर वाहन रखने वाले ग्राहकों को सर्वोच्च गुणवत्ता की आफ्टर-सेल्स सेवा प्रदान करने के लिए जेएलआर की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है।