24 Apr 2024, 18:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने नई रिटेलर फैसिलिटी का किया उद्घाटन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 14 2018 10:37AM | Updated Date: Jul 14 2018 10:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने चेन्नई के पूनामल्ली क्षेत्र में वीएसटी ग्रैंड्युर की नई रिटेलर फैसिलिटी का शुभारंभ करने की घोषणा की है। वीएसटी ग्रैंड्युर ने एक अन्य आधुनिक फैकल्टी विकसित की है, जिसका उद्घाटन जगुआर लैंड रोवर इंडिया लि. (जेलएलआरआईएल) के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक रोहित सूरी और वीएसटी ग्रैंड्युर के डायरेक्टर वी. टी. रविंद्र ने किया। यह चेन्नई के तेजी से विकसित हो रही लोकेशन पर स्थित है। इसे उच्च गुणवत्ता की बिक्री एवं बिक्री-उपरांत सेवायें मुहैया कराने के लिए डिजाइन एवं सुसज्जित किया गया है। इस फैसिलिटी में एक इंटिग्रेटेड सर्विस वर्कशॉप है। 
 
यहां 17 सर्विस बेज हैं, जहां आधुनिकतम उपकरण मौजूद हैं। ग्राहक आॅनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी कारों को बुक करा सकते हैं। यह अत्याधुनिक रिटेलर फैसिलिटी 2318 वर्ग मीटर के कुल क्षेत्र में फैली है, जिसमें 4 कार डिस्प्ले हैं, जगुआर लैंड रोवर इंडिया के वितरण नेटवर्क में भारत के 25 प्रमुख शहरों में 27 आउटलेट हैं।
 
इस उद्घाटन अवसर पर रोहित सूरी ने कहा हमें चेन्नई में अपनी नई रिटेलर फैसिलिटी की पेशकश कर खुशी हो रही है।  हम शहर में जगुआर एवं लंड रोवर उत्पादों की खरीद के लिए अपने उपभोक्ताओं को आसान पहुंच मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए हमारे उपभोक्ताओं के लिए यह बेहद आधुनिक फैसिलिटी खोली है। 
 
एक्स-शोरूम की कीमतेंभारत में जगुआर का उत्पाद पोर्टफोलियो 
भारत में जगुआर रेंज में एक्सई  (37.31 लाख से शुरू), एक्सएफ (48.14 लाख से शुरू), एफ-पेस (61.91 लाख से शुरू), एक्सजे (100.80 लाख से शुरू) और एफ-टाइप (134.33 लाख से शुरू )। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
 
लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट  (43.80 लाख रुपए से शुरू), रेंज रोवर इवोक (51.83 लाख रुपए से शुरू), आॅल-न्यू डिस्वकरी (71.38 लाख रुपए से शुरू), नई रेंज रोवर वेलार (80.92 लाख रुपए से शुरू) और रेंज रोवर स्पोर्ट (99.48 लाख रुपए से शुरू) और रेंज रोवर  (174.29 लाख रुपए से शुरू)। सभी उल्लेखित कीमतें भारत में एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »