20 Apr 2024, 02:16:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सबसे अधिक बिकने वाली कारों में सात मॉडल मारुति के

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2018 10:56AM | Updated Date: Jun 22 2018 10:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजूकी इंडिया का घरेलू यात्री वाहन बाजार पर दबदबा कायम है। मई महीने में 10 सबसे अधिक बिकने वाले मॉडलों में से सात मारुति के हैं। वाहन विनिमार्ताओं के संगठन सियाम के ताजा आंकड़ों के अनुसार मई में मारुति की आल्टो सबसे अधिक बिकने वाली कार रही। समीक्षाधीन महीने में कंपनी ने 21890 आल्टो कार बेचीं। एक साल पहले समान महीने में यह आंकड़ा 23618 का था। कंपनी की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। कंपनी ने 19735 सेडान डिजायर बेचीं। 
 
19398 इकाइयों की बिक्री के साथ मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो तीसरे स्थान पर रही। वहीं कॉम्पैक्ट हैचबैक स्विफ्ट 19208 इकाइयों की बिक्री के साथ चौथे स्थान पर रही। पिछले साल मई में कंपनी ने इसकी 16532 इकाइयों की बिक्री की थी और यह दूसरे स्थान पर था। मारुति की ही वैगन आर कार 15974 इकाइयों की बिक्री के साथ पांचवें स्थान पर रही, जबकि कंपनी की ही एसयूवी विटारा ब्रेजा 15629 इकाइयों के आंकड़े के साथ छठे स्थान पर रही। 
 
पिछले साल समान महीने में 12375 इकाइयों के साथ यह इसी स्थान पर थी। मई माह में हुंदै की एसयूवी क्रेटा 11004 इकाइयों के बिक्री आंकड़े के साथ सातवें स्थान पर रही। पिछले साल मई में कंपनी ने इस मॉडल के 8377 वाहन बेचे थे और यह नौवें स्थान पर था। हुंडई की ग्रैंड आई10 10939 इकाइयों के आंकड़े के साथ आठवें स्थान पर रही। पिछले साल समान महीने में कंपनी ने इस वाहन की 12984 इकाइयां बेची थीं। 
 
हुंडई की प्रीमियम हैचबैक एलीट आई20 10664 इकाइयों की बिक्री के साथ नौवें स्थान पर और मारुति की हैचबैक सेलेरियो 10160 इकाइयों की बिक्री के साथ दसवें स्थान पर रही। पिछले साल मई महीने में मारुति का बहु उद्देश्यीय वाहन एर्टिगा शीर्ष दस में शामिल था। इस बार मई महीने में शीर्ष दस वाहनों में यह शामिल नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »