24 Apr 2024, 00:05:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

यात्री वाहनों की बिक्री 3.33 प्रतिशत बढ़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2018 3:36PM | Updated Date: Apr 10 2018 3:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही नोटबंदी एवं वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किए जाने का भारतीय आॅटोमोबाइल उद्योग पर असर पड़ा है और इसके कारण वर्ष 2017-18 में देश में कारों की बिक्री में मामूली 3.33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वाहन निर्माताओं के शीर्ष संगठन सोसायटी आॅफ इंडिया आॅटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्रस (सियाम) के महासचिव विष्णु माथुर ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में भारतीय आॅटो उद्योग के बिक्री के वार्षिक और मासिक आंकड़े जारी किए। उन्होंने कहा कि मार्च 2019 में समाप्त वित्त वर्ष में कुल मिलाकर 21,73,950 कारों की बिक्री हुई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में बेची गई 21,03,847 कारों की तुलना में मात्र 3.33 प्रतिशत अधिक है। हालांकि इस अवधि में यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में करीब 21 फीसदी की जबदरस्त तेजी दर्ज की गयी। अप्रैल 2017 से मार्च 2018 के दौरान इस श्रेणी के 9,21,780 वाहनों की बिक्री हुयी जो वर्ष 2016-17 में इसी अवधि में 7,61,998 यूटिलिटी वाहन बिके थे। वैन की बिक्री भी 5.8 प्रतिशत बढ़कर 1,92,235 वाहनों पर पहुंच गई। 

उन्होंने कहा कि इस तरह कुल मिलाकर वर्ष 2017-18 में देश में यात्री वाहनों की बिक्री में 7.89 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई है। वर्ष 2016-17 में 30,47,582 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी जो इस वर्ष मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर 32,87,965 वाहनों पर पहुंच गई। इस दौरान देश से यात्री वाहनों के निर्यात में 1.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2017-18 में 7,47,287 यात्री वाहन निर्यात किए जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह संख्या 7,58,727 रही थी। कारों के निर्यात में भी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2017 में समाप्त वित्त वर्ष में 6,02,134 कार निर्यात किए थे जिनकी संख्या वर्ष 2017-18 में घटकर 5,79,125 कारें रह गई। 

 

माथुर ने कहा कि इस वर्ष मार्च में घरेलू बाजार में कुल मिलाकर 3,00,722 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 2,82,698 वाहनों की तुलना में 6.38 प्रतिशत अधिक है। मार्च 2017 में 1,90,236 कारों की बिक्री हुई जो मार्च 2018 में मामूली 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,91,082 कारें रही। इस वर्ष मार्च में भारतीय कारों के निर्यात में 6.66 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी। देश से 54,029 कारें निर्यात की गयी जबकि यात्री वाहनों का निर्यात 1.59 प्रतिशत बढ़कर 72,706 वाहन रहा। उन्होंने कहा कि मार्च 2018 में कुल मिलाकर 22,23,517 वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुयी जो मार्च 2017 में बेचे गये 18,80,592 वाहनों की तुलना में 18.23 प्रतिशत अधिक है। 

उन्होंने कहा कि मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में कुल मिलाकर घरेलू बाजार में 2 करोड़ 49 लाख 72 हजार 788 वाहनों की बिक्री हुयी जो मार्च 2017 में समाप्त वित्त वर्ष में बेचे गये दो करोड़ 18 लाख 63 हजार 281 वाहनों की तुलना में 14.22 प्रतिशत अधिक है। इस अवधि में भारतीय कंपनियों ने चार लाख 41 हजार 777 वाहन निर्यात किये जो वर्ष 2016-17 में विदेशों में बेचे गये तीन लाख 48 हजार 725 वाहनों की तुलना में 16.12 प्रतिशत अधिक है। 

श्री माथुर ने बताया कि वर्ष 2017-18 में घरेलू बाजार में दो करोड,19 लाख दो हजार 672 दोपहिया वाहनों की बिक्री जो इससे पिछले वित्त  वर्ष में बेचे गये एक करोड़ 75 लाख 89 हजार 738 वाहनों की तुलना में 14.80 प्रतिशत अधिक है। मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में देश में निर्मित 28 लाख 15 हजार 16 दोपहिया वाहन निर्यात किये गये जो इससे पिछले वित्त वर्ष में निर्यात किये गये 23 लाख 40 हजार 277 वाहनों की तुलना में 20.29 प्रतिशत अधिक है। 

उन्होंने कहा कि मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में देश में तिपहिया वाहनों की बिक्री में 24.19 प्रतिशत की भारी बढोतरी दर्ज की गयी है। वर्ष 2016-17 में पांच लाख 11 हजार 879 तिपहिया वाहन बेचे गये थे जिनकी संख्या इस वर्ष मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में बढ़कर छह लाख 35 हजार 698 वाहनों पर पहुंच गयी। भारत निर्मित तिपहिया वाहनों के निर्यात में रिकार्ड 40.13 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी है और इस अवधि में कुल मिलाकर तीन लाख 81 हजार दो तिपहिया वाहन निर्यात किये गये। घरेलू बाजार में सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण चार पहिया आॅटो रिक्शा की बिक्री नहीं हो रही लेकिन भारतीय कंपनियों ने 1605 चार पहिया आॅटो रिक्शा निर्यात किये हैं। 

श्री माथुर ने कहा कि वर्ष 2017-18 में भारतीय बाजार में कुल मिलाकर आठ लाख 56 हजार 453 व्यावसायिक वाहनों की बिक्री हुयी जो इससे पिछले वित्त वर्ष में बेचे गये सात लाख 14 हजार 82 वाहनों की तुलना में करीब 20 फीसदी अधिक है। इस दौरान देश में यात्री व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में करीब 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है। वर्ष 2017-18 में भारत निर्मित व्यावसायिक वाहनों के निर्यात में 10.53 प्रतिशत की गिरावट आयी है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »