25 Apr 2024, 03:01:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जगुआर लैंड रोवर को झटका, इतने फीसदी बिक्री घटी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2018 2:18PM | Updated Date: Apr 9 2018 2:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टाटा मोटर्स की पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई और ब्रिटेन की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी जगुआर लैंड रोवर की बिक्री मार्च में 7.8 प्रतिशत घटकर 83,732 इकाई रह गयी, हालाँकि पूरे वित्त वर्ष के दौरान उसने रिकॉर्ड बिक्री की है। टाटा मोटर्स ने सोमवार को बताया कि इसमें जगुआर की बिक्री 12.7 प्रतिशत घटकर 24,300 इकाई और लैंड रोवर की 5.7 प्रतिशत घटकर 59,432 इकाई रह गई। इसका मुख्य कारण ब्रिटेन समेत पूरे यूरोपीय बाजार में बिक्री में आयी गिरावट रही है।

जगुआर लैंड रोवर के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी फेलिक्स ब्रॉटिगम ने बिक्री के आँकड़ों के बारे में बताया ग्राहकों की धारणा में कमी के कारण ब्रिटेन और यूरोप में बाजार की परिस्थितियाँ कमजोर रहने और डीजल की माँग कम रहने से हमारा विकास प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद हमने वित्त वर्ष में रिकॉर्ड बिक्री की है। वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की बिक्री 1.7 प्रतिशत बढ़कर 6,14,309 इकाई पर पहुँच गई। इसमें जगुआर की बिक्री एक फीसदी बढ़कर 1,74,560 इकाई पर और लैंड रोवर की दो फीसदी बढ़कर 4,39,749 इकाई पर रही।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »