25 Apr 2024, 17:51:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

महिंद्रा भी जल्द ला रही एमपीवी यू321

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2018 4:03PM | Updated Date: Apr 6 2018 4:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा अब भारतीय बड़े परिवारों  को ध्यान में रखते हुए नई कार महिंद्रा एमपीवी यू321 भारतीय बाजार में जल्द ही पेश करने वाली है। हाल ही में इसे भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। यह कंपनी की पहली मोनोकॉक एमपीवी होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि महिन्द्रा की नई एमपीवी यू321 में नया 1.6 लीटर डीजल इंजन मिलेगा।

इस इंजन को महिन्द्रा ने सैंग्यॉन्ग के साथ मिलकर तैयार किया है। इस नई गाड़ी में पेट्रोल का भी विकल्प मिल सकता है। महिंद्रा इस नई एमपीवी की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए से शुरू कर सकती है, लेकिन कंपनी ने इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। आपको बता दे कि महिंदा यू321 को कंपनी के अमेरिका स्थित एमएएनए टेक्निकल सेंटर में डिजायन किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »