19 Apr 2024, 10:01:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जैगुआल लैंड रोवर की बिक्री में 83 फीसदी का इजाफा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 4 2018 11:29AM | Updated Date: Apr 4 2018 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। जैगुआर लैंड रोवर ने घरेलू बाजार में वित्त वर्ष 2017-18 में 83 फीसदी की वृद्धि हासिल की है। अप्रैल 2017 से लेकर मार्च 2018 में ब्रिटिश कार कंपनी ने भारतीय बाजार में 4609 यूनिट्स की बिक्री की है। इससे बीते वित्त वर्ष समान अवधि में कंपनी ने 2514 यूनिट्स की बिक्री की थी। जैगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेंट एंड मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा हम अपने ग्राहकों को जैगुआर लैंड रोवर के प्रति संरक्षण और उत्साह के लिए धन्यवाद करते हैं।
 
जगुआर एक्सई, एक्सएफ और एफ-पेस और साथ ही लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट और रेंज रोवर इवोक को ग्राहकों ने काफी प्रतिक्रियाएं दी हैं। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए जैगुआर लैंड रोव की योजना है कि वह इस अवधि में 10 नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने जा रही है। इसमें पांचवीं जनरेशन की नई लैंड रोवर डिसकवरी और नई रेंज रोवर वेलार भी शामिल है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »