25 Apr 2024, 10:03:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च की अपनी नई सुपर स्प्लेंडर बाइक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 1 2018 11:45AM | Updated Date: Apr 1 2018 11:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय मोटर वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नई 125सीसी सुपर स्प्लेंडर को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 57190 रुपए तय की है। इस बाइक को पुराने मॉडल के मुकाबले काफी बदलकर तैयार किया गया है। नई सुपर स्प्लेंडर में 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस 125 सीसी का टीओडी इंजन दिया गया है जो कि 7500 आरपीएम पर 11.4 पीएस की पावर और 6 हजार आरपीएम पर 11 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक को युवाओं के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। नई सुपर स्प्लेंडर में नया डिजाइन और नए फीचर्स दिए गए हैं। भारत में हीरो एक ऐसी कंपनी है, जिसे भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। 
 
इसी कारण इस कंपनी ने बाजार में 50 प्रतिशत से ज्यादा कब्जा किया हुआ है। इस बाइक की सीटिंग सिस्टम में काफी बदलाव किए गए हैं और साइड यूटिलिटी बॉक्स और वाइड रियर टायर भी शामिल किए गए हैं। नई सुपर स्प्लेंडर में मफलर पर क्रोम कवर, स्लीक टेल लाइट और बेहतरीन ग्राफिक्स दिए गए हैं। ये बाइक बाजार में पर्पल, ब्लैक विद रेड, ब्लैक विद सिल्वर, रेड और ग्रे जैसे पांच रंगों में उपलब्ध है। इस बाइक में आइडल स्टॉप स्टार्ट सिस्टम (आई3एस) टेक्नोलॉजी दी है, जिससे ये एक किफायती बाइक भी साबित होगी। इस टेक्नोलॉजी से अगर आप ट्रैफिक में न्यूट्रल मोड पर खड़े होते हैं तो बाइक का इंजन खुद बंद हो जाएगा और तेल की बचत भी होगी।
 
जानें किन बाइक्स से होगा मुकाबला
 
होंडा सीबी शाइन 
होंडा सीबी 125 शाइन एसपी में 125सीसी का 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस इंजन दिया गया है जो कि 5500 आरपीएम पर 10.16 बीएचपी की पावर और 10.30 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इस बाइक में ड्रम ब्रेक मॉडल और दूसरा डिस्क ब्रेक मॉडल का आॅप्शन दिया गया है।
इस बाइक में फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में ट्विन शॉक्स लगाए गए हैं। इस बाइक में ऐनलॉग डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है। 18 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। ये बाइक प्रति लीटर में 70 किमी की माइलेज देती है। ड्रम ब्रेक मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 62032 रुपए और डिस्क ब्रेक मॉडल की एक्सशोरूम कीमत 64518 रुपए तय की गई।
 
बजाज डिस्कवर 125 
बजाज डिस्कवर 125 में 124 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 11 बीचपी की पावर और 11 एनएम का टार्क जनरेट करता है। बजाज डिस्कवर 125 में एलईडी डीआरएलएसए नए ग्राफिक्स, ब्लैक एलॉय व्हीलए फ्रंट फोर्क्स, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजिटल और ऐनलॉग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »