29 Mar 2024, 15:50:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

टोयोटा और सुजुकी के बीच बड़ा करार, जानिए भारतीय बाजार के लिए दोनों कंपनियों की रणनीति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 29 2018 4:26PM | Updated Date: Mar 29 2018 4:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। भारतीय बाजार में अपनी पैठ बनाने की दिशा में जापान की शीर्ष वाहन कंपनियों टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन और सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने एक-दूसरे को हाइब्रिड और अन्य वाहनों की आपूर्ति करने का समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने यह जानकारी दी कि सुजुकी भारतीय कंपनी मारुति के साथ उसके संयुक्त उपक्रम मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के कारखानों में टोयोटा के लिए बलेनो और वितारा ब्रेजा मॉडल की आपूर्ति करेगी और टोयाटा सुजुकी को कोरोला सेडान मॉडल की आपूर्ति करेगी।

आपूर्ति शुरू करने की तारीख, आपूर्ति संख्या और कीमत को बाद में तय किया जाना है। आपूर्ति किये गये वाहनों को दोनों कंपनियाँ अपने-अपने नेटवर्क के माध्यम से बेचेंगी। छह फरवरी 2017 को दोनों कंपनियों के बीच इसके लिए समझौता किया गया था और तब से ये कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनायें तलाश रही हैं। 

उन्होंने बताया कि आपूर्ति  किये जाने वाले वाहनों के कलपुर्जे 'मेक इन इंडिया'अभियान के तहत स्थानीय स्तर पर बनाये जायेंगे।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »