19 Apr 2024, 06:05:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इस नए बदलाव के साथ लॉन्च होगी क्रेटा, पहली कार बनेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 3:52PM | Updated Date: Mar 21 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अपने डिजाइन को लेकर ग्राहकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने वाली हुुंडैई की क्रेटा जल्द ही नए अवतार में पेश होगी। जानकारों के मुताबिक कंपनी इस काम्पैक्ट एसयूवी को अब सनरूफ के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यदि यह कंपनी का यह प्रयोग सफल होता है तो हुंडैई क्रेटा अपने सैगमेंट की पहली सनरूफ एसयूवी होने का तमगा हासिल कर लेगी। क्रेटा को 2018 की दूसरी छमाही में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। नई हुंडैई फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड किए जाएंगे। हाल ही में सामने आई कुछ स्पाई तस्वीरों में इसका खुलासा हुआ है। 

सनरूफ फीचर शामिल हो जाने के बाद क्रेटा अपने मुकाबले की गाड़ियों को और कड़ी टक्कर दे पाएगी।  खबर है कि भारत में लॉन्च होने वाली नई ह्युंडई क्रेटा दिखने में ठीक अपने साउथ अमेरिकन मॉडल की तरह होगी। भारतीय कार बाजार जानकारों का मानना है कि नई हुंडैई क्रेटा का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी की कार विटार ब्रेजा से होगा। क्योंकि लॉन्चिंग के बाद से ही ब्रेजा ने भारतीय बाजार पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है।
 
नई क्रेटा एसयूवी के फ्रंट फेसिया में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें क्रोम सराउंड और नया ग्रिल और बंपर लगाया जाएगा। इसके अलावा इसमें 16-इंच एलॉय व्हील, एलईडी टेललैंप और नया रियर बंपर लगाया जाएगा। भारत में लॉन्च होने वाली क्रेटा में बड़ा हेक्सागनल ग्रिल के साथ चौड़ा क्रोम दिया जाएगा। ग्रिल को नए फ्रंट बंपर के सात जोड़ा जाएगा जिससे कार में स्पोर्टी फील आएगी और इसमें अलग से फॉग लैंप्स लगाए गए हैं। रियर की बात करें तो नई क्रेटा में फिर से डिजाइन किया गया बंपर, टेल-लैंप्स में हल्के बदलाव के साथ एलईडी लाइट्स दी जाएंगी। नई हुंडैई क्रेटा के इंजन की बात की जाए तो इसमें 1.6-लीटर गामा डुअल वीटीवीटी पेट्रोल, 1.6-लीटर यू 2 सीआरडीआई वीजीटी और 1.4-लीटर यू 2 सीआरडीआई डीजल इंजन के साथ आ लॉन्च किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »