25 Apr 2024, 20:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

टाटा और फॉक्सवैगन के बाद यह कंपनी भी बढ़ाएगी कारों के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2018 3:39PM | Updated Date: Mar 21 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। फॉक्सवैगन और वॉल्वो ने अपनी कारों के दाम पहले ही बढ़ा दिए थे। मंगलवार को भारतीय कार कंपनी टाटा मोटर्स ने भी अपनी कारों की कीमतों में 60000 रुपए तक की वृद्धि कर दी है। जो एक अप्रैल 2018 से लागू हो जाएगी। इन कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत बढ़ने से उन्हें यह कठीन फैसला लेना पड़ रहा है। अब इसी क्रम में कदम उठाते हुए निसान इंडिया ने भी अपनी गाड़ियों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। दोनों ब्रैंड के सभी मॉडलों की कीमत में 2 फीसदी बढ़ोतरी होगी।

निसान ब्रैंड के तहत कंपनी माइक्रा, सनी और टेरानो गाड़ियां बेचती हैं जिनकी कीमत 4.65 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है। डैटसन ब्रैंड के तहत कंपनी गो, गो प्लस और रेडि गो जैसी गाड़ियां आॅफर करती हैं जिनकी कीमत 3.31 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।  कंपनी ने दाम बढ़ाए जाने का कारण लागत में होने वाले बढ़ोतरी को बताया है। निसान मोटर इंडिया प्रा.लि.के मैनेजिंग डायरेक्टर जरोम सैगट ने बताया कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी के कारण वे निसान और डैटसन ब्रैंड की अपनी गाड़ियों के दाम 1 अप्रैल, 2018 से बढ़ा रहे हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »