24 Apr 2024, 07:48:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

मर्सिडीज, BMW और रेंज रोवर को टक्कर देने जून में आॅडी लॉन्च करेगी नई गाड़ी जानिये फीचर्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2018 1:45PM | Updated Date: Mar 20 2018 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मर्सिडीज-बेंज जीएलई कूपे, बीएमडब्ल्यू एक्स6 और रेंज रोवर वेलार को टक्कर देने के लिए आॅडी जून 2018 में दुनिया के सामने अपनी नई कूपे एसयूवी क्यू8 पेश करेगी। आॅडी ने घोषणा की है कि क्यू8 के प्रोडक्शन मॉडल जून में ग्राहकों के लिए बाजार में उतारा जाएगा। यह गाड़ी 5-सीटर होगी। आॅडी ने साल 2017 में क्यू8 के दो कॉन्सेप्ट से पर्दा उठाया था। इन में एक क्यू8 और दूसरी क्यू8 स्पोर्ट थी। जनवरी 2018 में इन्हें टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। टेस्टिंग मॉडल का डिजायन कॉन्सेप्ट से मिलता-जुलता था। नई सिंगल फ्रेम आॅक्टागोनल ग्रिल दी गई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि ये ग्रिल आने वाले समय में आॅडी की दूसरी एसयूवी में भी देखने को मिलेगी। आॅडी क्यू8 को फॉक्सवेगन ग्रुप के एमएलबी ईवो मॉड्यूलर प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर आॅडी क्यू7, पोर्श क्यान, बेंटले बेंटेएगा और लैम्बॉर्गिनी यूरूस भी बनी है।

कार बाजार के जानकारों का मानना है कि भारत में आॅडी क्यू8 को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इस में नई जनरेशन की ए8 वाले फीचर दिए जा सकते हैं। इस लिस्ट में फुल-एलईडी मैट्रिक्स, हैडलैंप्स, ओएलईडी टेललैंप्स, 12.3 इंच आॅडी वर्चुअल कॉकपिट और सेंटर कंसोल पर मल्टी स्क्रीन समेत कई फीचर शामिल हैं। भारत में इसे औरंगाबाद प्लांट में एसेंबल करके बेचा जा सकता है। इसकी कीमत 80 लाख रूपए से 90 लाख रूपए के बीच हो सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में 2.0 लीटर इन-लाइन 4-सिलेंडर, 3.0 लीटर वी6 और 4.0 लीटर वी8 पेट्रोल-डीजल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। क्यू8 के प्रोडक्शन मॉडल को प्लग-इन हाइब्रिड अवतार में भी पेश किया जा सकता है।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »