20 Apr 2024, 20:47:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

होंडा के बाद अब फोर्ड ने विटारा ब्रेजा को टक्कर देने उतारी यह कार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2018 3:18PM | Updated Date: Mar 19 2018 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में विटारा ब्रेजा लॉन्च कर विरोधी कंपनियों की नींद उड़ा रखी है। विटारा ब्रेजा की लॉंन्चिग के बाद से ही इस सेंगमेंट में गाड़ियां बनाने वाली अन्य कंपनियों के लिए बाजार में बने रहना मुश्किल हो रहा है। इसी के चलते हाल ही में होंडा ने अपनी डब्ल्यूआरवी क्रॉस ओवर का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर ब्रेजा को टक्कर देने का मन बनाया है। इसी के साथ अब एक और विदेशी कंपनी फोर्ड ने भी अपनी गाड़ी इकोस्पॉर्ट का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। फोर्ड ने इसे टाइटैनियम प्लस के पेट्रोल इंजन मॉडल का अब मैन्युअल ट्रांसमिशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। इससे पहले तक इसका केवल आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन मॉडल ही आता था। नया टाइटैनियम प्लस पेट्रोल मैन्युअल मॉडल आपको नई दिल्ली में 10.47 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेगा।

फोर्ड इकोस्पोर्ट के फेसलिफ्ट मॉडल में नया थ्री सिलिंडर ड्रैगन पेट्रोल इंजन दिया गया था। इसमें 1.5 लीटर, 3 सिलिंडर इंजन है जो कि 122 बीएचपी का पावर और 150 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। पेट्रोल का टॉप ट्रिम अब 5 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक आॅप्शंस में मिलेगा। इसके साथ ही अब फोर्ड इकोस्पॉर्ट कुल 11 वेरिएंट्स हो गए हैं। इनमें पेट्रोल और डीजल, दोनों इंजन विकल्प उपलब्ध हैं। इस टॉप मॉडल में क्रूज कंट्रोल, साइड और कर्टन एयरबैग्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स, ग्लव बॉक्स इल्यूमिनेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम आदि फीचर्स भी दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें टच सेंसटिव स्कैन 3.0 इंफोटेनमेंट सिस्टम है जो कि ऐपल कारप्ले और ऐंड्रॉयड आॅटो को सपॉर्ट करता है। इसमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »