20 Apr 2024, 10:52:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

नए बदलवा के साथ पेश है दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर, फीचर्स और कीमत जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 15 2018 1:09PM | Updated Date: Mar 15 2018 1:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी होंडा एक्टिवा को अब कंपनी ने नए अवतार में भारतीय ग्राहकों के सामने पेश किया है। होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी एक्टिवा को अब नई होंडा एक्टिवा 5जी के रूप में लॉन्च किया है। इस गाड़ी को सबसे पहले दिल्ली आॅटो एक्सपो में पेश किया था। इसकी बुकिंग तो पहले से ही शुरू हो गई थी लेकिन अब यह जल्द ही बिकने को तैयार है। कंपनी ने दूसरे स्कूटर्स से मुकाबला करने के लिए इसकी कीमत का भी खास ध्यान रहा है। एक्टिवा 5जी के स्टैंडर्ड वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत मात्र 52,460 रुपए है। वहीं इसके दूसरे वर्जन डीएलएक्स की कीमत 54,325 रुपए है।

कंपनी ने नए होंडा 5जी में सबसे बड़ा बदलाव उसकी लाइट में किया है नई एक्टिवा 5जी में नया एलईडी हेडलैंप है। इस सेगमेंट का पहला फीचर है। इसी के साथ कंपनी ने स्कूटर के फ्रंट इंड में क्रोम इन्सर्ट हैं, जो कि इस स्कूटर को बिल्कुल अलग लुक देते हैं। नए 5जी एक्टिवा में नया डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। साथ ही, इसमें सर्विस रिमाइंडर इंडीकेटर भी है। स्कूटर के फ्रंट इंड में क्रोम इन्सर्ट हैं, जो कि इस स्कूटर को बिलकुल अलग लुक देते हैं। नए होंडा एक्टिवा 5जी स्कूटर में 109.19सीसी का इंजन है। नए 5जी में आपको सीट खोलने में ज्यादा मसक्कत नहीं करना पड़ेगी क्योंकि कंपनी ने अब इसमें एक खास पुश बटन दिया है जिसे दबाते ही अंडरसीट स्टोरेज को खोलने में मदद करता है। साथ ही इसमें 18 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस स्कूटर के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें कॉम्बो ब्रेक और मोबाईल चार्जिंग सॉकेट भी दिया गया है। इसके अलावा इसमें डिजिटल एनालॉग कंसोल और पुश बटन सीट ओपनर जैसे कई आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »