18 Apr 2024, 19:03:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

स्कोडा और फोर्ड के बाद एक और कंपनी ने बढ़ाए कारों के दाम, जानिये यह है वजह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2018 3:12PM | Updated Date: Mar 12 2018 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आम बजट 2018 में सरकार द्वारा आयात शुल्क में की गई वृद्धि का असर अब भारतीय बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। अब विदेशी कंपनियों ने अपने उत्पाद के दाम बढ़ाना शुरू कर दिया है। कंपनियों का कहना है कि आयात शुल्क का कारण बढ़ी हुई कीमत की भरपाई करने के लिए उत्पाद के दाम बढ़ाए हैं। इसी क्रम में अब विदेशी वाहन कंपनी वोल्वो ने अपनी कारों के दामों में पांच फीसदी तक इजाफा किया है। कंपनी के अनुसार आयात शुल्क बढ़ने के कारण कीमतों में इजाफा किया गया है। कंपनी का कहना है कि बढ़ी हुई कीमतें नए स्टॉक से लागू होंगी, मौजूदा स्टॉक को पुरानी कीमत पर बेचा जाएगा। वोल्वो से पहले फोर्ड और स्कोडा ने भी कारों की कीमतों में इजाफा किया था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »