29 Mar 2024, 07:24:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

बाजार में जल्द आ सकती है रॉयल एनफील्ड की नई बाइक, पेट्रोल के बजाए इस ईंधन से चलेगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 9 2018 1:58PM | Updated Date: Mar 9 2018 1:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनियाभर में ईंधन की समस्या को देखते हुए ई-वाहनों को लेकर वाहन कंपनियां नए-नए प्रयोग कर रही है, लेकिन अभी तक यह प्रयोग केवल हैवी व्हीकल और कार में ही किए जा रहे है। विदेशों में कई कंपनियों ने ई-कारें भी लॉन्च कर दी है। लेकिन अब युवाओं के पहली पसंद दोपहिया वाहन कंपनी रॉयल एनफील्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने की दिशा में काम कर रही है। यह जानकारी कंपनी के एक सीनियर अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि रॉयल एनफील्ड जैसी दिग्गज कंपनी ने तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक बाजार पर फोकस किया है। फिलहाल यह ई-बुलेट कब तक बाजार में आएगी, अभी इस बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा।

खबरों के मुताबिक, रॉयल एनफील्ड के  अध्यक्ष रुद्रतेज सिंह ने भी इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म के बारे में पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'हम कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं और इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म इनमें से एक है। इसमें कंपनी की बड़ी टीम काम कर रही है। सही वक्त आने पर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक कर दी जाएगी।' दरअसल, रॉयल एनफील्ड न केवल इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म पर काम कर रही है बल्कि साथ ही कई अन्य ईंधन नॉर्म्स को लेकर भी काम कर रही है।  रॉयल एनफील्ड ने हाल ही दो नई बाइक्स, थंडरबर्ड 350 एक्स और थंडरबर्ड 500एक्स को लॉन्च किया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »