19 Apr 2024, 15:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

थंडरबर्ड नए अवतार में हुई लॉन्च, जानिये फीचर्स और कीमत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 28 2018 3:49PM | Updated Date: Feb 28 2018 3:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय बाइक बाजार में एक बार फिर अपनी पकड़ मजबूत करने के उद्देस्य से बाइक निमार्ता कंपनी रॉयल एनफील्ड फरवरी माह की अंतिम तारीख को दो नई दोपहिया गाड़िया बाजार में उतारने जा रही है। कंपनी थंडरबर्ड क्रूजर में कुछ बदलाव के साथ इन दो गाड़ियों को पेश करेगी। कंपनी ने थंडर बर्ड क्रूजर में कुछ बदलाव कर उसे शहरों में आसानी से चलाने योग्य बनाया है। कंपनी इस सीरीज में नई थंडरबर्ड 350 और थंडरबर्ड 500 को शामिल करेगी। कंपनी ने दोनों गाड़ियों की कीमत 1.56 लाख रुपए और 1.98 हजार रुपए रखी है। रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड एक्स के लुक्स में कुछ बदलाव किए हैं, लेकिन गाड़ी की पेट्रोल टंकी के साथ कोई छोड़छाड़ नहीं की गई है जबकि बाइक में सिर्फ एक ही सीट है, इसके अलावा इसमें रियर ग्रैब-रेल लगाई है।  कंपनी ने नई गाड़ियों को चटक रंगों के साथ बाजार में उतारेगी, थंडरबर्ड 500 में येलो और ब्लू कलर विकल्प मिलेगा जबकि थंडरबर्ड 350 में वाइट और रेड कलर का विकल्प भी होगा। थंडरबर्ड 350 और थंडरबर्ड 500 में 350 सीसी और 500 सीसी के इंजन लगे हैं जो क्रमश: 28एनएम और 41.3 एनएम की अधिकतम टॉर्क देंगे। थंडरबर्ड एक्स एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल से थोड़ी ज्यादा होने की उम्मीद है। लेकिन इनके इंजन पर एक डुअल टोन ट्रीटमेंट किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »