29 Mar 2024, 04:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business » Automobile

अगले सप्ताह भारत में लॉन्च होगी एक और विदेशी बाइक, जानिये कीमत और खासियत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 3:05PM | Updated Date: Feb 21 2018 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में बढ़ते विदेशी बाइक्स के शौकिनों की तादाद को देखते हुए एक और विदेशी कंपनी ने देश में अपनी बाइक लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। खबरों के मुताबिक ब्रिटिश मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी ट्रायम्फ भारत में अपनी नई बाइक बोनेविल स्पीटमास्टर को 27 फरवरी 2018  को लॉन्च कर सकती है। हांलाकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की है। बोनेविल स्पीडमास्टर 2018 में ट्रायम्फ की पहली बाइक है जो भारत के साथ दुनियाभर में लॉन्च की जाने वाली है।

सुत्रों के अनुसार भारत में इस बाइक की कीमत लगभग 10 लाख से 11 लाख रुपए के बीच होगी। बताया जा रहा है कि नई बोनेविल स्पीडमास्टर में 1200 सीसी का हाई टॉर्क पैरेलल-ट्विन इंजन लगाया है और यह इंजन 6100 आरपीएम पर 76 बीएचपी की पावर और 6000 आरपीएम पर 106 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। वहीं इस बाइक के इंजन को 6-स्पीड गियाबॉक्स से लैस किया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »